शादी समारोह में बिजली गुल होने से दुल्हनों में हुई अदला बदली

May 10 2022

शादी समारोह में बिजली गुल होने से दुल्हनों में हुई अदला बदली

मध्यप्रदेश। उज्जैन जिले में एक अजीबो-गरीब मामला प्रकाश में आया है। एक शादी समारोह में दो युवकों की बारात आई थी। शादी का कार्यक्रम चल रही रहा था,कि अचानक बिजली चली गई। अंधेरा होने कारण शादी की रस्म के दौरान दुल्हनें बदल गई। जब बिजली आई तो दुल्हन और उनके परिजन भौचक्के गये। लेकिन हुई गलती को सुधार करके दोनों दुल्हनों ने अपने -अपने दूल्हे के साथ शादी के फेरे लिए।
मिली जानकारी के मुताबिक थाना इंगोरिया के असलाना गांव के रहने वाले रमेशलाल की तीन बेटी और एक बेटे की शादी रविवार को थी। रमेश लाल की दो बेटियों निकिता और करिश्मा की दंगवाड़ा के भोला और गणेश से शादी तय हुई थी। दोनों युवक अलग-अलग परिवार से हैं। रविवार रात बारात आने के बाद करीब 11.30 बजे माता पूजन की रस्म के दौरान दोनों दुल्हनों ने अलग-अलग दुल्हों का हाथ पकड़कर पूजा संपन्न हुई। इस दौरान अचानक बिजली चली गई। इस दौरान निकिता ने गणेश और करिश्मा ने भोला का हाथ पकड़ रखा था। रात करीब साढ़े 12 बजे जब बिजली आई,तो दोनों दुल्हन और उनके परिजन दंग रह गए।हालांकि, इस गलती को सुबह 5 बजे हुए फेरे के दौरान ठीक कर लिया गया और तय रिश्ते के आधार पर ही दूल्हों के साथ दुल्हनों ने सात फेरे लिए।
घरातियों ने बताया,कि गांव में आए दिन बिजली गुल हो जाती है और बिजली कई घंटों तक नहीं आती है।एकाएक बत्ती जाने के कारण शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन में अदला-बदली हो गई थी। लेकिन बत्ती आने के बाद दोनों दूल्हनों ने अपने -अपने दुल्हे से शादी के फेरे लिए।